Israel Strikes Iran: ईरान के सुप्रीम लीडर ने छोड़ा तेहरान! कहां हैं अयातुल्ला अली खामेनेई? US-इजरायल ने उनके दफ्तर को बनाया निशाना

0
3
israel-strikes-iran:-ईरान-के-सुप्रीम-लीडर-ने-छोड़ा-तेहरान!-कहां-हैं-अयातुल्ला-अली-खामेनेई?-us-इजरायल-ने-उनके-दफ्तर-को-बनाया-निशाना
Israel Strikes Iran: ईरान के सुप्रीम लीडर ने छोड़ा तेहरान! कहां हैं अयातुल्ला अली खामेनेई? US-इजरायल ने उनके दफ्तर को बनाया निशाना

धमाका उस रिपोर्ट के कुछ ही देर बाद हुआ, जिसमें समाचार न्यूज रॉयटर्स ने एक अधिकारी के हवाले से दावा किया था कि खामेनेई तेहरान छोड़ चुके हैं और उन्हें एक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। फिलहाल ईरानी सुप्रीम लीडर की सटीक लोकेशन को सीक्रेट रखा गया है और इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अपडेटेड

Feb 28, 2026

पर

2:04 PM

Advertisement

Israel Strikes Iran: ईरान के सु्प्रीम लीडर ने छोड़ा तेहरान! कहां हैं अयातुल्ला अली खामेनेई?

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के दफ्तर को शनिवार को निशाना बनाया गया। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब इजरायल और अमेरिका ने तेहरान पर अपनी सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है। ईरान के सरकारी टीवी ने भी माना कि धमाका उस इलाके में हुआ, जहां खामेनेई का दफ्तर मौजूद है। हालांकि, इस हमले में किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

धमाका उस रिपोर्ट के कुछ ही देर बाद हुआ, जिसमें समाचार न्यूज रॉयटर्स ने एक अधिकारी के हवाले से दावा किया था कि खामेनेई तेहरान छोड़ चुके हैं और उन्हें एक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। फिलहाल ईरानी सुप्रीम लीडर की सटीक लोकेशन को सीक्रेट रखा गया है और इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

शनिवार को इजरायल ने दिनदहाड़े ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया। हमले के बाद शहर के बीचों-बीच आसमान में धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। सरकारी टीवी ने भी माना कि उस इलाके में जोरदार धमाका हुआ है।

हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि 86 साल के खामेनेई उस समय अपने दफ्तर में मौजूद थे या नहीं। पिछले कुछ दिनों से वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं, जबकि अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के कारण हालात पहले से ही संवेदनशील बने हुए हैं।

अमेरिका भी ईरान के खिलाफ इजरायल की इस सैन्य कार्रवाई में शामिल है। यह जानकारी एक अमेरिकी अधिकारी और ऑपरेशन से जुड़े एक जानकार व्यक्ति ने दी है।

दोनों ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर न्यूज एजेंसी AP को बताया कि यह संवेदनशील सैन्य अभियान है, इसलिए आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा रही है।

जमीन पर कैसे हैं हालात?

इजरायल के हमले के बाद तेहरान में हालात बेहद तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के आवास और एक इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर को भी निशाना बनाया गया। हालांकि, इन दावों की अभी तक ईरान सरकार ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ईरान की न्यूज एजेंसी Fars News Agency के मुताबिक, कई मिसाइलें तेहरान की यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जम्हूरी इलाके में गिरीं। शहर के अलग-अलग हिस्सों से धुआं उठता देखा गया।

Al Jazeera के एक रिपोर्टर ने मौके से धमाकों और धुएं की पुष्टि की। इससे संकेत मिलता है कि हमला राजधानी के घनी आबादी वाले इलाकों तक पहुंचा।

अमेरिका की भूमिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लंबे समय से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सख्त समझौता चाहते थे। माना जा रहा है कि वह इसे एक मौके के रूप में देख रहे हैं, क्योंकि ईरान पहले से ही देश के भीतर विरोध प्रदर्शनों और असंतोष से जूझ रहा है।

ईरान का कहना है कि उसे यूरेनियम एनरिचमेंट का अधिकार है और वो इसे रोकने के लिए तैयार नहीं है। साथ ही वो अपने लॉन्ग रेंज मिसाइल प्रोग्राम या हमास और हिजबुल्लाह जैसे संगठनों को समर्थन के मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता।

ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका है कि अगर उस पर हमला हुआ, तो वह क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सैनिकों को निशाना बना सकता है।

इजरायल में इमरजेंसी घोषित

हमले के साथ ही इजरायल ने पूरे देश में “तुरंत इमरजेंसी” घोषित कर दी है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि यह कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए की गई है।

पूरे देश में सायरन बजने लगे और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई।

इजरायली सेना यानी IDF के होम फ्रंट कमांड ने नागरिकों से कहा है कि वे बम शेल्टर के पास रहें और गैर-जरूरी यात्रा से बचें।

IDF ने बयान में कहा कि यह “प्रोएक्टिव अलर्ट” लोगों को संभावित मिसाइल हमले के लिए तैयार करने के मकसद से जारी किया गया है। हालांकि फिलहाल तुरंत शेल्टर में जाने की जरूरत नहीं बताई गई है।

मध्य पूर्व में बढ़ते इस टकराव ने पूरे क्षेत्र को एक बार फिर बड़े संघर्ष के मुहाने पर ला खड़ा किया है।

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here