नेपाल में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का एआई वीडियो बनाने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार

0
4

काठमांडू। नेपाल पुलिस ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोशल मीडिया पर भ्रामक ‘एआई’ वीडियो के जरिये भ्रम फैलाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस वीडियो में मोदी बालेन्द्र शाह (बालेन) को चुनाव के लिए शुभकामना देते हुए नजर आ रहे हैं।

चितवन जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता डीएसपी रवीन्द्र खनाल के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे नन्द प्रसाद भट्ट को हिरासत में लिया गया। उसने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में मोदी को झापा क्षेत्र संख्या–5 के उम्मीदवार के रूप में बालेन शाह को शुभकामना देते हुए दिखाया गया था। यह वीडियो एआई का उपयोग करके तैयार किया गया था, जिसकी पुष्टि निर्वाचन आयोग के फैक्ट चेक डेस्क ने की थी। पुलिस ने बताया कि भट्ट के खिलाफ जांच जारी है।

जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी ने भी सोमवार को इसी प्रकार का वीडियो सार्वजनिक कर भ्रम फैलाने के आरोप में 27 वर्षीय रामचन्द्र ठाकुर को गिरफ्तार किया था।

नेपाल में गुरुवार को होने जा रहे प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार पर नेपाल पुलिस के साइबर ब्यूरो ने विशेष निगरानी बढ़ा दी है। प्रवक्ता एसपी दीपकराज अवस्थी के अनुसार चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here