भाजपा नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में जमकर खेली होली

0
6

रांची। होली के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं ने जमकर होली खेली और गुलाल उड़ाये। मौके पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई देते भाजपा नेता और कार्यकर्ता नजर आए।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जमकर होली खेली। झाल, मंजीरा बजाते इन मस्तानों की टोली में हटिया विधायक नवीन जायसवाल भी शामिल हुए। नवीन जायसवाल पर होली का रंग चढ़ा रहा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का सब्जी की माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर उन्होंने झाल बजाकर होली मनाई।

मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए आदित्य साहू ने होली की बधाई देते हुए कहा कि यह एक खास पर्व है। जिसमें मस्ती भी है, उल्लास भी है और एक दूसरे के प्रति प्रेम का भाव भी है। हर साल की तरह इस बार भी भाजपा प्रदेश कार्यालय में हम लोगों ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली है।

इस अवसर पर कर्मवीर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ राज्य की जनता को रंगों के इस त्योहार की बधाई दी और सुख समृद्धि की कामना की। होली के रंग में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी रंगे दिखे।

Advertisement

उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। उन्होंने लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐसा पर्व है, जिसमें दुरियां मिट जाती हैं और समाज में भाईचारगी आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here