हाईस्कूल-इंटर के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाला युवक गिरफ्तार

0
4

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के नाम से अवैध संस्था संचालित कर फर्जी वेबसाइट के माध्यम से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र जारी करने वाले मुख्य संचालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में स्थित रवनिया गांव निवासी राजमन गोंड (37) पुत्र कैलाश नाथ गोंड है। वह वर्तमान में चिनहट क्षेत्र स्थित क्रिस्टल अपार्टमेंट में रह रहा था। आरोपित के पास से एक एप्पल आईफोन, एक एंड्रॉयड मोबाइल, तीन सिम कार्ड और 1500 रुपये नकद बरामद किया है।

पुलिस टीम ने थाना साइबर क्राइम पर दर्ज मुकदमा संख्या 38/2024 के तहत आरोपित को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट की धारा 66, 66-D और 74 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपित उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के नाम से अवैध संस्था चलाता था और फर्जी वेबसाइट बनाकर अंकपत्र तथा हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र जारी करता था। इन प्रमाण पत्रों के माध्यम से लोगों से धन वसूली कर धोखाधड़ी की जा रही थी।

जांच में सामने आया कि आरोपित www.upsosb.ac.in, www.upsosb.org.in सहित अन्य वेबसाइटों के जरिए अंकपत्र वितरित करता था। वेबसाइट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की तस्वीरें भी अवैध रूप से लगाई गई थीं, जिससे लोगों को भ्रमित कर उनसे पैसे वसूले जाते थे।

Advertisement

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से उसने फर्जी संस्था और वेबसाइट के माध्यम से अनेक लोगों को नकली प्रमाण पत्र जारी कर आर्थिक लाभ अर्जित किया।

Its also news

कंटेनर की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत, साथी घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here