बाराबंकी: पुरानी रंजिश में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

0
3

बाराबंकी। जनपद के लोनी कटरा थाना क्षेत्र स्थित भोला का पुरवा गांव में रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक 55 वर्षीय बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में भारी तनाव व्याप्त है। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर भी आरोपितों का साथ देने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक रामदेव (55) की पत्नी रमा के अनुसार, गांव के ही कुछ दबंगों से उनका पुराना विवाद चल रहा था। बीते होली के दिन भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी खुन्नस में रविवार को मायाराम, मनोज, अंकुल, अमरसिंह और दीपू मोहन ने लामबंद होकर रामदेव को घेर लिया और उन पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के दौरान रामदेव अचेत होकर गिर पड़े।गंभीर हालत में ग्रामीणों ने रामदेव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। लोनी कटरा थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्य ने बताया शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Its also news

Advertisement

नाेएडा में अलग-अलग जगहाें पर चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here