सुलतानपुर मे भाजपा ने घोषित की 6 मण्डलों की कार्यकारिणी

0
3

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल की संस्तुति के बाद 6 मण्डलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मण्डलों की कार्यकारिणी में अध्यक्ष समेत 16 पदाधिकारी बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखते हुए दलित,पिछड़ा, महिला व युवाओं को तरजीह दी गई है।

मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने मंगलवार को बताया कि 26 मण्डलों में से 20 मण्डलों की कार्यकारिणी पहले ही घोषित की गई थी। सोमवार को 6 मण्डलों कंधईपुर,शिवनगर,गोसैसिंहपुर,अखण्डनगर,लोहरामऊ व कादीपुर मण्डल की कार्यकारिणी घोषित की गई। मण्डल अध्यक्षों की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। कंधईपुर में ब्लाॅक प्रमुख राजेन्द्र वर्मा,शिवनगर में मनीष तिवारी, गोसैसिंहपुर राकेश कुमार सिंह, अखण्डनगर दुष्यंत सिंह और कादीपुर में दरगाही निषाद को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया था।

16 सदस्यीय मण्डल कार्यकारिणी में अध्यक्ष समेत,6 उपाध्यक्ष,2 महामंत्री,6 मंत्री व 1 कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने मण्डल पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूरी ताकत व तन्मयता से जुटकर मिशन – 2027 के दृष्टिगत संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत व फुलप्रूफ बनाने की अपेक्षा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here