17 वर्षीय किशोर तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा, मौत

0
2

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के ग्राम शाहदरा में रहने वाला एक 17 वर्षीय किशोर तीसरी मंजिल से बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

थाना सेक्टर- 142 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परितोष विश्वास पुत्र दिलीप विश्वास उम्र 17 वर्ष गांव शाहदरा में रहते थे। वह मूल रूप से जनपद मालदा पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। बीती रात को वह अपने मकान की तीसरी मंजिल पर दोस्तों के साथ बैठे थे, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक अपने दोस्तों के साथ बैठकर तीसरी मंजिल पर खा- पी रहा था, तभी यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि अगर किशोर के परिजन इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करेगी।

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बृजेश सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह उम्र 36 वर्ष सेक्टर 56 के एलआईजी फ्लैट में रहते थे। पीड़ित के अनुसार उनकी बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here