उन्नाव। अचलगंज कस्बे से घर वापस आ रहे युवक पर पहले से घात लगाए युवक ने फायर कर दिया। जिससे बाइक चला रहे युवक के हाथ व पेट में गोली लग गई । सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी लाई जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है । जिला अस्पताल में युवक भर्ती है। घटना देर शाम 7 बजे की बताई जाती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मालमऊ के मजरा जगनू पुरवा निवासी लवकुश (19) घासिल पुरवा निवासी अपने दोस्त अंकित के साथ हड़हा बाजार से घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह घासिल पुरवा के पहले बनी पुलिया के समीप पहुंचा तो वहां पहले से ही घात लगाए खड़े चार युवकों में चंदन नाम के युवक ने उनपर फायर कर दिया। गोली बाइक चला रहे लवकुश को लग गई । लेकिन उसने बाइक नहीं छोड़ी और तेज रफ्तार से भागने लगा। जिसपर हासिल पुरवा निवासी चंदन व फूल चंद्र ने बाइक से उसका पीछा किया। बताया जाता है कि जब नहीं पकड़ पाया तो दो फायर और करके भाग खड़े हुए । लवकुश जगनू पुरवा में सोने लाल के दरवाजे गिर गया जहां से उसने पिता रामकेश काे फोन से सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस लवकुश को सीएचसी लेकर आई जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बाइक में पीछे बैठे अंकित ने बताया कि काफी दिनों से चंदन हम लोगों को धमकियां दे रहा था। जब हम बाजार से वापस आ रहे थे तो वह रास्ते में दिखा था हमको आशंका हो गई थी कि यह लोग कोई घटना कर सकते हैं इसलिए बाइक में पीछे बैठे वीडियो बनाते रहे।
वीडियो में चंदन द्वारा बाइक सवारों पर फायर करते हुए साफ देखा जा सकता है और गोली चलने की आवाज भी स्पष्ट सुनाई दे रही है।
लवकुश के पिता रामकेश यादव ने हासिल पुरवा निवासी चंदन, फूल चंद्र व दो अज्ञात लोगों पर बेटे और जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है। एसओ बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि रामकेश की तहरीर पर मुकदमा चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है ।









