रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में एक और आरोपित आगरा से गिरफ्तार

0
6
Oplus_16908288

 

आगरा। विगत दिनों मुंबई में जुहू स्थित रोहित शेट्टी के आवास पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और यू पी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को आगरा से एक अन्य वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में इसी साल 31 जनवरी की रात फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास पर फायरिंग के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रदीप शर्मा (24)उर्फ गोलू पंडित पुत्र राधा मोहन शर्मा को शनिवार को मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ टीम द्वारा आगरा के थाना क्षेत्र बाह अंतर्गत बाह कस्बे से उसके महावीर नगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद गोलू पंडित को टीम द्वारा न्यायालय में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर गोलू पंडित को अपने साथ मुंबई ले जाया गया है। जहां पूरे नेटवर्क और मामले की जांच पड़ताल कर जिससे अग्रिम पूछताछ की जाएगी।

इसी प्रकरण में पूर्व में मुंबई पुलिस की जांच में आगरा जनपद के बाह में बिजौली के रहने पांच बदमाश दीपक जोशी, सनी जाटव, विष्णु कुशवाहा, सोनू , और रितिक यादव को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इनमे से विष्णु कुशवाहा को 15 फरवरी की रात मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ टीम द्वारा आगरा में उसके गाँव बिजोली (बाह) से पकड़ा था, जबकि शेष चार की गिरफ्तारी हरियाणा के झज्जर से हुई थी।

स्थानीय पुलिस द्वारा इस संबंध में कोई ठोस जानकारी न होने की बात कही है, परंतु स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि शनिवार को प्रदीप शर्मा को भी बाह स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here