भदोही में बाप -बेटे पर लगा सगे भाई को पेट्रोल डालकर जलाने आरोप

0
5

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक बार फिर पेट्रोल डालकर भाई और भतीजे पर जलाने का आरोप लगा है। पीड़ित को ईलाज के लिए भदोही के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

भदोही कोतवाली के मोढ चौकी के मकनपुर गांव में यह घटना मंगलवार को सामने आई है। पीड़ित अधेड़ राजबली यादव (54) को भदोही के एमबीएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़ित का आरोप है उन्हें आपसी विवाद में उनके भाई राजपति और भतीजे राजेश ने पेट्रोल डालकर जलाया है।

अस्पताल में भर्ती राजबली यादव ने अपने भाई और भतीजे पर ही पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। अस्पताल में भर्ती राजबली यादव का दावा है कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक भदोही को इस मामले में प्रार्थना पत्र दिया था और अपनी जान का खतरा बताया था। इसके अलावा उन्होंने आईजीआरएस भी किया था। परिजनों के अनुसार, पीड़ित राजबली यादव ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताते हुए दो बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इतना ही नहीं, घटना से दो दिन पहले परिजन मोढ चौकी भी पहुंचे थे।

इसके पूर्व ज्ञानपुर कोतवाली के पीपर गाँव में ग्राम प्रधान के घर हैण्डपम्प पाइप मांगने गए जैसलाल सरोज को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। यह आरोप प्रधान के बेटे पर लगा था और पीड़ित की मौत हो गई थी। फिलहाल इस घटना की जाँच पुलिस कर रहीं है, जाँच के बाद ही स्थित साफ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here