वाराणसी: गैस सिलेंडर के धमाके से मकान गिरा, मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत

0
5

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के लहरतारा मंडुवाडीह इलाके में मंगलवार को एक मकान में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होने से मकान गिर गया। मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो लाेग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया। पुलिस अधिकारियाें ने घटनास्थल की जांच कर घायलाें का हालचाल लिया।

लहरतारा में आद्या प्रसाद का परिवार रहता है। मंगलवार सुबह लगभग 09 बजे के बीच परिवार के सदस्य खाना बना रहे थे। इसी दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण जोरदार धमाका हुआ। तेज धमाके से एक मंजिले मकान की छत और दीवारें ढह गईं। धमाके से आसपास अफरा—तफरा मच गई। मलबे में दबे घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को घटना की जानकारी देकर राहत कार्य में जुट गए। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे आद्या प्रसाद के बेटे ओम कुमार चौधरी (30) और बेटी प्रीति चौधरी (27 ) की मौत हो चुकी थी।

उनकी पत्नी गिरिजा देवी और एक अन्य सदस्य अमन चौधरी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर एडीएम सिटी आलोक वर्मा, डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, एडीसीपी नीतू कादयान, सीएफओ आनंद सिंह राजपूत भी पहुंच गए। क्षेत्रीय लोगों ने पूछताछ में बताया कि मलबे में दबे लोग चीख पुकार रहे थे। सभी को आनन-फानन में मलबे से निकाला गया। तब तक दो लोगों की मौत हो गई। मलबा हटाने की प्रक्रिया में नगर निगम की टीम जुटी हुई है। फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता छानबीन की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here