देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11.413 अरब डॉलर घटकर 698.346 अरब डॉलर पर

0
5

 

नई दिल्ली। पश्चिम एश्यिा संकट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 मार्च को समाप्त हफ्ते में 11.413 अरब डॉलर घटकर 698.346 अरब डॉलर रह गया है। इसके पिछले सप्ताह देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 7.05 अरब डॉलर घटकर 709.76 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि मुख्य रूप से स्वर्ण भंडार में भारी गिरावट की वजह से विदेशी मुद्रा भंडार घटा है। इससे पहले विदेशी मुद्रा भंडार में 27 फरवरी को समाप्त हफ्ते के दौरान 4.88 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी, यह अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 728.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

आंकड़ों के मुताबिक 20 मार्च को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.13 अरब डॉलर बढ़कर 557.69 अरब डॉलर हो गईं। रिजर्व बैंक के अनुसार इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 13.49 करोड़ डॉलर घटकर 117.19 अरब डॉलर रह गया।

आरबीआई के अनुसार विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.5 करोड़ डॉलर घटकर 18.63 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार इस दौरान 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.83 अरब डॉलर हो गया।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here