इलाज के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

0
3

 

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हो गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वाशन देते हुए हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया। जिसके बाद परिजन बच्चे का शव लेकर घर वापस लौट गए।

छावनी थाना क्षेत्र के मैकूपुरवा के रहने वाले आशीष निषाद गोल्फ क्लब में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी मुस्कान ने 28 मार्च को बेटी को जन्म दिया था। सोमवार को अचानक बच्चों को तेज बुखार आ गया जिसके बाद उसे इलाज के लिए रामादेवी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के नाम पर उनसे बिस हजार रुपये ले लिए गए।

देर शाम तक अस्पताल में मौजूद डॉक्टर बच्ची का इलाज करते रहे लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया। इस बीच इलाज के नाम पर दो हजार रुपये की दवा भी मंगवाई गई। इस बीच किसी दूसरे अस्पताल से एक डॉक्टर को बुलाया गया जिसे देर रात बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि परिजनों को समझा बुझाकर शांत करवाया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here