मऊ में पिता की पीटकर हत्या, आरोपित पुत्र हिरासत में

0
10

मऊ। जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की भोर में एक पुत्र ने अपने ही पिता की सोते समय बेरहमी से लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना घोसी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित बेटे को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा इन्द्रपुर निवासी बसाऊ राम (50) बुधवार की रात अपने घर में सो रहे थे। गुरुवार को भोर के समय उनके 22 वर्षीय पुत्र हरिकेश ने अचानक उन पर लाठी से हमला कर दिया। लाठी से लगातार वार किए जाने के कारण बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घर में मौजूद अन्य परिजनों ने चीख-पुकार सुनी तो वे मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी तरह हमलावर पुत्र को रोका और गंभीर रूप से घायल बसाऊ


राम को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित बेटे को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्या कहते है एसपी कमलेश बहादुर 

Advertisement

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने खरी दुनिया से बातचीत में बताया कि आरोपित की पत्नी इस समय अपने मायके में रह रही है, जिससे पारिवारिक परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here