मऊ में आपदा को अवसर बनाने वाली पूर्वांचल की पहली कम्पनी का ऊर्जा मंत्री ने काटा फीता

0
48

मऊ। मऊ में आपदा को अवसर बनाने वाली गैस कंपनी का ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा शुक्रवार को फीता काटकर उद्घाटित किये जाने की खबर है। कोविड के दौरान रामराज गैस प्राइवेट लिमिटेड की दूसरी कम्पनी राज गैस इंडस्ट्रीज ने आजमगढ़ मंडल के लोगो की सांस बचाकर ख्याति कमाई थी। राज गैस इंडस्ट्रीज की कोविड दौरान उपयोगिता और इससे प्राप्त ख्याति ने इसके स्वामी रवि प्रकाश सिंह “राजू” को जो पँख उगाये उसमे रामराज गैस प्राइवेट लिमिटेड ने इतिहास रच दिया । 2009 में स्थापित राज इंडस्ट्रीज 600 सिलेंडर ऑक्सीजन  का प्रतिदिन उत्पादन कर रामराज गैस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी को 1800 गैस सिलेंडर और लिक्विड गैस के उत्पादन का पँख ऊगा दिया।

रामराज गैस प्राइवेट लिमिटेड के स्वामी रवि प्रकाश सिंह ने खरी दुनिया से बातचीत में बताया कि कोविड के दौरान लोगो में ऑक्सीजन की जो तड़फड़ाहट हमने देखी, उसको हम बया तो नहीं कर सकते लेकिन उस भयावह दौर ने ऑक्सीजन गैस की अधिक मात्र में रोज के उत्पादन को मुझे सोचने के लिए विवश किया । कल की यह विवशता आज मेरा ब्यवसाय बन गया है।

ऑक्सीजन के आभाव में किसी की सांस न टूटे, इस लक्ष्य से उचित दर पर जरूरत मंदो के लिए उपलब्ध रहेगी। राजू ने बताया कि राज गैस इंडस्ट्रीज ऑक्सीजन के 600 सिलेंडर का रोज उटपदन करती थी और है, तब हम आजमगढ़,मऊ, बलिया और गाजीपुर तक के लोगो को कोविड के दौरान ऑक्सीजन उपलब्ध करवाये थे। राज गैस से रामराज गैस प्राइवेट लिमिटेड के भी संचालन में हम ऑक्सीजन के 1800 सिलेंडर और लिक्विड गैस का उत्पादन करेंगे । रामराज गैस पूर्वांचल की पहली और यूपी की तीसरी बड़ी ऑक्सीजन उत्पादित करने वाली प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी है। जिसका शुक्रवार को सुबह के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने फीता काट कर उद्घाटन किया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here