पुलिस की तत्परता से बची बुजुर्ग की जान, कांस्टेबल और महिला श्रद्धालु ने दिया सीपीआर

0
4

 

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में रात्रि ड्यूटी के दौरान पुलिस की सतर्कता, मानवता और त्वरित कार्रवाई का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। भीमगोड़ा बैरियर पर तैनात कांस्टेबल बसंत पांडे और एक महिला श्रद्धालु की सूझबूझ से अचेत पड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान बचा ली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला श्रद्धालु ने कांस्टेबल बसंत पांडे (चौकी हर की पौड़ी) को सूचना दी कि सड़क किनारे एक बुजुर्ग व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कांस्टेबल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना विलंब के महिला श्रद्धालु के साथ मिलकर बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के रूप में सीपीआर देना शुरू कर दिया।

कांस्टेबल और महिला की तत्परता के चलते कुछ ही क्षणों में बुजुर्ग व्यक्ति की सांसें फिर से चलने लगीं। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement

अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि समय पर दिया गया सीपीआर और त्वरित पुलिस कार्रवाई ही बुजुर्ग की जान बचाने में निर्णायक साबित हुई।

यह घटना हरिद्वार पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाती है, जिसकी आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here