दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वासुदेव घाट और यमुना बाजार घाट का किया दौरा

0
9

 

 

नई दिल्ली।दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को वासुदेव घाट और यमुना बाजार घाट का दौरा किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस दौरान घाटों की स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और चल रहे पुनर्जीवन कार्यों का निरीक्षण कर सभी कार्य तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना से गाद निकालने के काम मिशन मोड में तेज किए जाएं और मानसून से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यमुना हमारी आस्था और विरासत की धारा है। उसके तटों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना हमारी प्राथमिकता है। स्वच्छ यमुना का जो संकल्प हमने लिया है, उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ जमीन पर उतारा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here