बरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने गुरुवार काे जिला पूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्हाेंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। कई कर्मचारियाें के गैरहाजिर मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि सरकारी दफ्तरों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपस्थिति की जांच के बाद जिलाधिकारी ने कार्यालय में चल रहे कामकाज का भी जायजा लिया। अधिकारियों से फाइलों की स्थिति, लंबित मामलों और जनता से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। कुछ मामलों में काम की धीमी गति देखकर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई और निर्देश दिए कि लंबित कार्य जल्द निपटाए जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में कई जगह गंदगी और अव्यवस्था देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी दफ्तर जनता की सेवा के लिए हैं और काम में ढिलाई किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे किसी भी अनियमितता या लापरवाही पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-








