हथियार तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार

0
5
Oplus_16908288

 

नोएडा। थाना फेस- 1 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अवैध रूप से हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 05 पिस्टल और 06 देशी तमंचा बरामद किया है। ये बदमाश सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क करके अवैध हथियार बेचते थे।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम मनीषा सिंह ने बताया कि थाना फेस- वन पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को अभिषेक पुत्र मूलचंद तथा समीर पुत्र नीरज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने अभिरक्षा मे लिया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने पांच पिस्टल तथा 06 देशी तमंचा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग 40 से 50 हजार रुपये में पिस्टल खरीद कर उसे करीब 70 हजार रुपये तक में बेचते हैं, जबकि चार से 05 हजार रुपये में देशी तमंचा खरीद कर उसे 10 से 12 हजार रुपये में बेचते हैं।

—————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here