देवरिया के विकास के लिए वरदान बनी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, बीडीओ बना मेधावी

0
3

 

देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि कोई भी मेधावी अपनी आर्थिक परिस्थितियों के कारण पीछे न रह सके। इसके लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना संचालित की जा रही है और यही योजना देवरिया के विकास के लिए वरदान साबित हुई। योजना के तहत उन्होंने निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से तैयारी की और हाल ही में आए उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के परिणाम में अपना करियर संवारने में सफल हुए। उन्होंने बताया कि उनका चयन खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर हुआ है।

जनपद के सूचना विभाग द्वारा गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार विकास कुमार शाह (रोल नंबर- 0065794), पुत्र राम सूरत प्रसाद, निवासी देवरिया खास ने उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (UPPCS-2024) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि में समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क कोचिंग एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से तैयारी की। लखनऊ के गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में संचालित आवासीय कोचिंग में उन्हें विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री, नियमित कक्षाएं, लाइब्रेरी, हॉस्टल व भोजन जैसी सुविधाएं नि:शुल्क प्राप्त हुईं।

संयुक्त निदेशक आनंद कुमार सिंह के अनुसार कोचिंग के दौरान अभ्यर्थियों को उत्तर लेखन का नियमित अभ्यास व मॉडल टेस्ट भी कराया जाता है, जिससे मुख्य परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here