करियर के उतार-चढ़ाव पर बोले विजय वर्मा

0
8

 

अभिनेता विजय वर्मा अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘मटका किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिलीज से पहले उन्होंने अपने फिल्मी सफर के उतार-चढ़ाव पर खुलकर बात की। विजय ने बताया कि उनका करियर किसी सीधी राह पर नहीं चला, बल्कि उन्हें सफलता के लिए लंबा इंतजार और संघर्ष करना पड़ा।

उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि फिल्म मानसून शूटआउट के साथ उन्हें कान फिल्म फेस्टिवल में पहचान मिली, लेकिन इसके बावजूद लंबे समय तक उन्हें काम नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने कई मुश्किल दौर देखे और खुद को संभाले रखा।

विजय ने फिल्म ‘पिंक’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक तरफ वह अमिताभ बच्चन के साथ चार्टर प्लेन में सफर कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ एयरपोर्ट आने-जाने के लिए रिक्शे का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने इसे अपने जीवन का अनोखा अनुभव बताया, जिसने उन्हें जमीन से जुड़े रहने की सीख दी।

अभिनेता ने कहा कि ‘गली बॉय’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रही, जिसके बाद उन्हें नई पहचान मिली। अब वह निर्देशक नागराज मंजुले की सीरीज ‘मटका किंग’ में नजर आएंगे, जो 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here