नेपाल में 100 से अधिक नए कानून लाने की तैयारी

0
6

काठमांडू। नेपाल सरकार 100 से अधिक नए कानून बनाने और मौजूदा कानूनों में संशोधन करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए विषयों की पहचान का कार्य पूरा हो चुका है।

सरकार के प्रवक्ता तथा शिक्षा मंत्री सस्मित पोखरेल के मुताबिक कुल 103 नए कानूनों के विषय और संशोधन किए जाने वाले कानूनों की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर नए कानूनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् के कार्यालय सहित सभी 22 मंत्रालय काम कर रहे हैं।

पोखरेल ने जानकारी दी है कि कानून निर्माण की रूपरेखा और विधायी प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी हुई हैं या नहीं, इसका निरीक्षण कानून, न्याय तथा संसदीय मामलों के मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर अन्य मंत्रालयों को कानून निर्माण के लिए निर्देश देने का काम भी यही मंत्रालय कर रहा है। 100 से अधिक नए कानूनों के निर्माण और संशोधन के लिए तैयार विषय सूची में से 40 से 45 विधेयकों को आगामी संघीय संसद के सत्र में पारित कराने की सरकार की तैयारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here