सहारनपुर : मुस्लिम युवक ने की गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर हत्या

0
5

 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवर ने अपनी 5 महीने की गर्भवती भाभी की फावड़े से काट कर हत्या कर दी। आरोपी आमिर ने भाभी के सिर, पेट और छाती पर कई वार किए। बचाने पहुंचे परिजनों और मोहल्ले वालों को भी मारने के लिए दौड़ा। हत्या के बाद आरोपी 2 घंटे तक फावड़ा लेकर शव के पास खड़ा रहा।

उसके बाद आरोपी ने गैस सिलेंडर खोल दिया और खुद को आग लगाने की धमकी देने लगा। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।

घटना रविवार रात नानौता थाना क्षेत्र के चाहमंजिली मोहल्ले की है।

जहां रहने वाले सलमान ने 5 महीने पहले सना नाज (24) से लव मैरिज की थी। सलमान ने बताया-मेरी पत्नी 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। रविवार को छोटा भाई आमिर और पत्नी घर पर थे। आमिर रात को नशे की हालत में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर उसकी सना से कहासुनी हो गई। गुस्से में आमिर ने घर में रखा फावड़ा उठाया और सना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आमिर ने पत्नी के सिर, पेट और छाती पर कई वार किए।

Advertisement

पत्नी की चीख सुनकर मैं दौड़ता हुआ अंदर पहुंचा। लेकिन आमिर फावड़ा लहराते हुए दरवाजे पर खड़ा हो गया। उसने किसी को भी अंदर नहीं आने दिया। मोहल्ले के लोग भी शोर सुनकर घर पर आ गए। लेकिन आमिर के हाथ में खून से सना फावड़ा देख कोई आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

सलमान ने बताया- इसी बीच मैंने पुलिस बुला ली। आमिर ने पुलिस टीम को भी घर में नहीं घुसने दिया। वह फावड़ा लेकर शव के पास खड़ा रहा। घर में रखा गैस सिलेंडर खोल दिया और आग लगाने की धमकी देते हुए बोला सबके साथ खुद को भी जला डालूंगा।

इसी बीच पूर्व चेयरमैन अफजाल खान के भाई निसार खान ने साहस दिखाते हुए घर में घुसकर आमिर को पकड़ लिया। निसार खान के हाथ में भी फावड़ा लगने से चोट आई है। करीब 2 घंटे की मशक्कत और घेराबंदी के बाद पुलिस ने आमिर को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि एक महिला की हत्या की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मोहल्ले वालों की मदद से मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फोरेंसिक टीम ने खून से सने फर्श, हथियार और अन्य सबूतों के नमूने जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरोपी आमिर और उसके भाई सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में नशे और घरेलू विवाद हत्या की वजह सामने आई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here