मऊ के घोसी सांसद राजीव राय के ट्वीट का मायने निकाल रहे सियासतदार

0
10

मऊ। समाजवादी पार्टी के घोसी सांसद राजीव राय का मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को किया गया एक ट्वीट लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ हैँ।सांसद ने ट्वीट मे जो फोटो शेयर की हैँ उसमे पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा सहित तीन लोगो को देखा जा रहा हैँ। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पर अपने पति के माध्यम से खुद के कार्यकाल मे ठीकेदारों से वसूली का आरोप हैँ तों वर्तमान जिलाध्यक्ष पर लाखो के गबन का आरोप सार्वजनिक हैँ।

सांसद ने ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को दोहरीघाट-ऑडिहार मेमू के उद्घाटन कार्यक्रम मे अपने आपराधिक गिरोह के साथ मंचासीन होने की शिकायत करते हुए आग्रह किया गया हैँ कि वे, यह पता करें कि ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के साथ कोई भाजपा का अन्य नेता मंच को साझा क्यों नहीं करना चाहता हैँ। सांसद का यह ट्वीट मेमू के उद्घाटन कार्यक्रम मे हुई नोकझोंक के बाद का हैँ।

बताते चले कि बीते सोमवार को दोहरीघाट सेदोहारीघाट ऑडिहार मेमू ट्रेन के उद्घाटन का कार्यक्रम रहा. कार्यक्रम से ऊर्जा मंत्री और सांसद के बींच मेमू को संचालित कराने का श्रेय लेने के लिए सोशल मिडिया पर जमकर वाक् युद्ध हुआ। इस वाक् युद्ध के बाद उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री पर सांसद और उनके समर्थकों कोउद्घाटन स्थल पर जाने रोकने का आरोप लगाया।

मंत्री के इशारे पर पुलिस द्वारा भी सांसद और उनके समर्थकों को मंच से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जाने की गई हरकते भी सार्वजनिक हुई। ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के साथ मंच पर आसीन लाखो रूपये के गबन के एक आरोपी की मौजूदगी और साक्ष्यो की उपस्थिति के वावजूद उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही को नहीं किये जाने का इशारा करते हुए सांसद द्वारा किये गए ट्वीट का लोग मायने निकाल रहे हैँ।

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here