संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, जांच मे पुलिस

0
24

मऊ।  थाना मधुबन के सिकदिकोल गांव मे एक 24 वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध हालत मे मौत हो गयी। मृतक शबनम के ससुराल वालों ने बताया कि सांप काटने से महिला की मौत हुई है। वहीं महिला के मायके वालों ने जहर देकर हत्या किये जाने आरोप लगाया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला मधुबन थाना क्षेत्र के सिकड़ीकोल गांव का है। मृतक महिला शबनम पत्नी संजय उर्फ़ भोला के ससुरालजनों के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 12.30 बजे उसे किसी जाहरीले साँप ने डस लिया। आनन फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव ले जाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफेर कर दिया। परिजन उसे मऊ ले जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गयी।

परिजन शव लेकर घर चले आये। बुधवार को महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच पुलिस पहुँच गयी। सीओ मधुबन भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि पुलिस को महिला के संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली थी। परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे जहाँ उसकी मौत हो गयी। फॉरेन्सिक टीम को बुला कर जाँच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसका जो भी आउटकम आएगा उसके अनुसार आगे की कार्यवाई की जाएगी। यदि किसी के द्वारा आवेदन किया जायेगा तो फिर उसके अनुसार मुकदमा लिखा जायेगा।

शबनम की शादी जून 2020 में हुई थी। उसका मायका मधुबन थाना क्षेत्र के करन पुर गाँव में है। पति संजय उर्फ़ भोला औरंगाबाद में प्राइवेट जॉब करता है। उसके दो मासूम बच्चियाँ हैं जिसमें एक की उम्र 4 साल तो दूसरे की मात्र 2 साल है। उसके ससुराल में सास-ससुर और 2 ननद हैं। घटना के समय पति औरंगाबाद में था। उसे इसकी सूचना दे दी गयी है। वह वहाँ से घर के लिए चल दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here