T20 WC 2026: सेमीफाइनल से पहले छोड़ देगा टीम का साथ, अचानक क्यों जाना पड़ रहा है अपने घर

0
1
t20-wc-2026:-सेमीफाइनल-से-पहले-छोड़-देगा-टीम-का-साथ,-अचानक-क्यों-जाना-पड़-रहा-है-अपने-घर
T20 WC 2026: सेमीफाइनल से पहले छोड़ देगा टीम का साथ, अचानक क्यों जाना पड़ रहा है अपने घर
Image Source : AP न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी

टी20 विश्व कप 2026 अब अपने आखिरी मुकाम की ओर बढ़ रहा है। सुपर 8 के कुछ मैच बचे हुए हैं और जल्द ही सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो जाएंगी। इस बीच न्यूजीलैंड के लिए एक ऐसी खबर आई है, जो उनके लिए चिंता का विषय बन सकती है। टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी अचानक अपने घर वापस लौट रहे हैं। आज का मैच खेलकर वे वापस चले जाएंगे। 

आज इंग्लैंड के खिलाफ सुपर 8 का मैच खेलेगी न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इस साल के टी20 विश्व कप में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन उसकी सेमीफाइनल की सीट पक्की नहीं हुई है। आज यानी शुक्रवार को न्यूजीलैंड औ इंग्लैंड के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। आज का मैच अगर न्यूजीलैंड की टीम जीत गई तो वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन अगर इंग्लैंड की टीम ने जीत दर्ज की तो उसका मामला फंस जाएगा। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से एक ही टीम आखिरी चार में जाएगी। इंग्लैंड की टीम पहले ही अपनी सीट वहां बुक कर चुकी है। इस बीच अचानक मैट हेनरी अपने घर वापस लौट रहे हैं। 

मैट हेनरी बनने जा रहे हैं पिता, इ​सलिए लौटेंगे वापस

मैट हेनरी आज का मैच खेलकर वापस न्यूजीलैंड चले जाएंगे। पता चला है कि वे पिता बनने वाले हैं, इसलिए उन्हें वापस जाना पड़ रहा है। हालां​कि खबर ये है कि अगर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच तो मैट हेनरी वापस आ जाएंगे, लेकिन इसकी संभावना काफी कम है। आज यानी शुक्रवार को न्यूजीलैंड को अपना आखिरी सुपर 8 का मैच खेलना है। टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंची तो उसे चार या फिर 5 मार्च को दोबारा खेलने के लिए उतरना होगा। उनके लिए आज इंग्लैंड का मैच काफी ज्यादा अहम है। 

रन रेट अच्छा रहा तो हारकर भी सेमीफाइनल में चली जाएगी टीम

न्यूजीलैंड ने सुपर 8 में अब तक दो मेच खेले हैं और उसके पास तीन अंक हैं। एक मैच जो पाकिस्तान के खिलाफ होना था, वो बारिश के कारण रद हो गया है। हालांकि आज का मैच हारकर भी टीम सेमीफाइनल में चली जाएगी। लेकिन टीम को बड़ी हार ना मिले, ये भी ध्यान रखना होगा। क्योंकि पाकिस्तान का नेट रन रेट पहले से ही काफी खराब है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए आगे जाने की संभावना काफी कम है। लेकिन आज का मैच न्यूजीलैंड लिए काफी ज्यादा अहम होने वाला है। आज मैट हेनरी पर भी नजर रहेगी कि वे अपनी टीम के लिए कैसा खेल दिखाते हैं।

यह भी पढ़ें 

Advertisement

ICC T20 WC 2026: कब और कहां खेले जाएंगे टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल, नोट कर लीजिए पूरी जानकारी

ENG vs NZ T20 WC Live Score Updates

Latest Cricket News

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here