मऊ । ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के गृह जनपद मे तीन फीडरो से जुड़े करीब पचास हजार उपभोक्ताओं बिजली के आभाव मे 40 डिग्री सेल्सियस तापमान मे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैँ, इनके घरो मे बीते चार दिनों से अँधेरे की खबर हैँ। नगर के रहजनिया विद्युत् उपकेंद्र मे मौजूद 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर मे तकनिकी खराबी आने के बाद से इससे बिजली की आपूर्ति बाधित बताई जा रही हैँ।
विभागीय सूत्रों के अनुसार रहजनिया उपकेंद्र से नगर का रघुनाथपुरा व ग्रामीण क्षेत्र का पनियारा और पिजड़ा का फीडर संचालित होता हैँ। इन फ़िडरों मे बीते 17 मई की सुबह से तकनिकी खराबी आने के बाद से इन फीडरो से जुड़े इलाके मे विद्युत् आपूर्ति ठप हों गई । जिम्मेदारो का कहना हैँ की इलाके बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए आजमगढ़ से ट्रांसफार्मर मंगाया गया हैँ। बिजली आपूर्ति बहाल करने के बाद पुराने ट्रांसफार्मर का मरम्मत किया जायेगा। तकनिकी खराबी का शिकार हुए ट्रांसफार्मर को विभाग के द्वारा बीते दिसम्बर माह मे ही मरम्मत कराया गया था । उधर जिम्मेदार बुधवार की देर शाम तक बिजली आपूर्ति का दावा कर रहे थे । फिलहाल आपूर्ति बहाल हुई या नहीं खरी दुनिया को सुचना नहीं हैँ।









