ICC T20 WC 2026: कब और कहां खेले जाएंगे टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल, नोट कर लीजिए पूरी जानकारी

0
1
icc-t20-wc-2026:-कब-और-कहां-खेले-जाएंगे-टी20-विश्व-कप-2026-के-सेमीफाइनल,-नोट-कर-लीजिए-पूरी-जानकारी
ICC T20 WC 2026: कब और कहां खेले जाएंगे टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल, नोट कर लीजिए पूरी जानकारी
Image Source : AP टीम इंडिया

टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा फेज भी अब समापन की ओर है। इस वक्त सुपर 8 के मैच चल रहे हैं और जल्द ही सेमीफाइनल की चारों टीमें ​मिल जाएंगी। इस बीच आपको जानना चाहिए कि टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल कब से शुरू होंगे। साथ ही आपको ये भी जानना चाहिए कि इनका वेन्यू क्या रहने वाला है। चलिए आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं। 

1 मार्च को खेले जाएंगे टी20 विश्व कप 2026 सुपर 8 के आखिरी मुकाबले

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 का आखिरी मैच एक मार्च को खेला जाएगा। इस दिन दो मुकाबले खेले जाने हैं। दिन में पहले साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच दोपहर एक बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच होगा। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में होगा। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे का मैच तो अब बेमानी हो गया है, क्यों​कि जिम्बाब्वे की टीम बाहर हो गई है और साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच काफी अहम है। इसी मैच के बाद पता चलेगा कि इन दोनों टीमों में सेमीफाइनल में कौन जाएगा। इस पर सभी की नजर रहेगी। 

4 मार्च को होगा टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल, कोलकाता और कोलंबो में से कोई एक होगा वेन्यू

इसके बाद शुरू होगा सेमीफाइनल का दौर। दो सेमीफाइनल खेले जाएंगे। इसका पहला मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा। यानी एक मार्च को सुपर 8 समाप्त होने के बाद दो दिन का गैप है। हालां​क अभी ये तय नहीं है कि कौन सी दो टीमें इस दिन आपस में भिड़ेंगी।साथ ही ये भी पता नहीं है कि ये मैच कहां होगा। इसका कारण ये है कि पाकिस्तान की ​स्थिति साफ नहीं है। पाकिस्तान की टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंची तो ये सेमीफाइनल श्रीलंका में खेला जाएगा। हालांकि इस बात की संभावना काफी कम है कि पाकिस्तान की टीम अंतिम चार में पहुंचेगी। ऐसे में श्रीलंका में सेमीफाइनल की संभावना भी खारिज हो जाती है। अगर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में नहीं गई तो ये मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा। 

5 मार्च होगा दूसरा सेमीफाइनल, इसी में खेलती नजर आ सकती है टीम इंडिया

इसके बाद अगले दिन दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। यानी 5 मार्च को ये मुकाबला होगा। इस दिन ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी भी टीमें तय नहीं हैं, लेकिन वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है। अगर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की तो उसे यहीं पर अपना सेमीफाइनल खेलती हुई नजर आएगी। आपको याद दिला दें कि दोनों सेमीफाइनल शाम सात बजे से ही शुरू होंगे। 

यह भी पढ़ें  

Advertisement

अर्शदीप सिंह ने बताया क्यों उनके पिता को WI vs SA मैच में आया था गुस्सा, फिर किस तरह से कराया उन्हें शांत

ENG vs NZ: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ इंग्लैंड वर्सेस न्यूजीलैंड मैच तो किसे मिलेगा फायदा? पाकिस्तान पर पड़ेगा इसका असर

Latest Cricket News

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here