कानपुर में रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक तमंचे समेत गिरफ्तार

0
7

 

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के चकेरी थाना पुलिस ने गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान सनिगवां रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

डीसीपी पूर्वी ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान शाहरुख उर्फ सोनू पुत्र फारुख निवासी चरारी लाल बंगला थाना चकेरी के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर शातिर के खिलाफ थाना चकेरी में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग की गाइडलाइन का पालन किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।—–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here