नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर बीती रात को हुए विभिन्न सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है।
थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमेश कुमार ने बताया कि आशीष चंद्र पांडे पुत्र कमलेश कुमार पांडे उम्र 24 वर्ष बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में हरेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह उम्र 59 वर्ष की मौत हो गई है।
थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में लोकेश उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है।
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में सूरज उम्र 33 वर्ष की मौत हो गई है।
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में हीरा यादव उम्र 56 वर्ष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।







