सिर में चोट लगने से व्यक्ति की मौत, पुलिस बता रही सड़क हादसा

0
7

 

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में एक व्यक्ति के सिर में संदिग्ध परिस्थितियों में चोट लगने से मौत हो गई। वही, पुलिस का मानना है कि उस व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना के चलते हुई है।

थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुरेंद्र साहनी (36) जो समस्तीपुर बिहार का रहने वाला था। वह बीती रात सड़क किनारे चोटिल अवस्था में मिले थे। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हुई हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारण का पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here