पति की हत्या में आरोपित पत्नी और साला समेत तीन गिरफ्तार

0
8

 

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के थाना बरियारपुर पुलिस ने हत्या के एक मामले में बुधवार को पत्नी और साले समेत तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाने बरियारपुर पर पंजीकृत बीएनएस से संबंधित नामजद आरोपित महिला एवं मृतक की पत्नी संगम देवी निवासी विशुनपुर कला (महुआबारी), थाना बरियारपुर, साला जयप्रकाश उर्फ जिउत पुत्र झीनक निवासी पिपराझाम थाना कसया जनपद कुशीनगर तथा आदित्य पुत्र सुरेंद्र निवासी थडुआडीह थाना हाटा जनपद कुशीनगर को 27 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि 25 मई 2026 की दोपहर करीब एक बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम विशुनपुर कला निवासी मुकेश सिंह को घरेलू विवाद के दौरान उनकी पत्नी संगम देवी, पत्नी के भाई जयप्रकाश उर्फ जिउत तथा रिश्तेदार आदित्य ने मिलकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया है। गंभीर रूप से घायल मुकेश सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक के भाई अवधेश सिंह की तहरीर पर थाना बरियारपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा बरामद कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, कांस्टेबल आलोक चौहान, आरक्षी उज्ज्वल कुमार, महिला आरक्षी मनीषा एवं दीक्षा शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here