इस साल के अंत तक पूरी तरह बदल जाएगा भारतीय सशस्त्र बलों का शीर्ष नेतृत्व

0
7

 

 

– ‘कर्तव्य भवन’ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले नए सीडीएस और नौसेना प्रमुख

नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और नौसेना प्रमुख बदलने के बाद इस साल के अंत तक भारतीय सशस्त्र बलों का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह बदल जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मंगलवार को ‘कर्तव्य भवन’ में देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मुलाकात की। दोनों ही अधिकारियों ने 31 मई को अपने-अपने पद संभाले हैं।

देश के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के तौर पर कार्यभार संभालने वाले जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि सशस्त्र बलों में बदलाव के लिए संगठनात्मक सुधार पर मुख्य फोकस होगा। आत्मनिर्भरता हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का केंद्रीय स्तंभ है। हम अपने सशस्त्र बलों के लिए स्वदेशी हथियारों का विकास करके उन्हें सेवा में तेजी से शामिल करेंगे। इसी तरह नए नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने कहा, ”मैं अपनी जिन्दगी का हर एक दिन नौसेना को बेहतर, मजबूत, तेज और ज्यादा असरदार बनाने में लगाऊंगा, ताकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा, राष्ट्रीय विकास के हितों की सेवा कर सके। मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी कि भारतीय नौसेना ऑपरेशनल तैयारी और लड़ाई में असरदार होने का सबसे ऊंचा लेवल बनाए रखे, ताकि वह देश की सुरक्षा और आर्थिक हितों की रक्षा कर सके।”

Advertisement

नए सीडीएस जनरल सुब्रमणि मौजूदा सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से जूनियर हैं, लेकिन अब पदानुक्रम में सबसे आगे हैं। जनरल उपेंद्र द्विवेदी आर्मी चीफ पद से इसी महीने के आखिर में रिटायर हो रहे हैं, लेकिन एयर चीफ के पास अभी 5 महीने बाकी हैं। शीर्ष अधिकारियों में फेरबदल बेशक इस उम्मीद में किया जाना है कि मौजूदा सिस्टम जारी रहेगा और प्रस्तावित इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड तब तक चालू नहीं होंगे। अगर थिएटर कमांड जल्द ही शुरू हो जाते हैं, तो भारत के सैन्य पदानुक्रम में कई बदलाव, प्रमोशन और फेरबदल होने की संभावना है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामथ भी रिटायर हो रहे हैं। कामत ने अगस्थ 2022 में डीआरडीओ के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्हें केंद्र सरकार ने 2024, 2025 और 2026 में डीआरडीओ अध्यक्ष के रूप में लगातार एक-एक वर्ष का विस्तार दिया है, लेकिन अब उनका सेवानिवृत होना तय है। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह 30 अक्टूबर को रिटायर होंगे। हाल के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब इस साल रक्षा विभाग में इतना बड़ा बदलाव होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here