ट्रांसफार्मर जलने से आधे गांव की बिजली गुल, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

0
8

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के लंगड़ा बाजार में आईटीआई के पास लगा 16 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर अत्यधिक लोड के कारण शनिवार की दोपहर में जल गया, जिससे गांव और बाजार क्षेत्र के आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न रहने से लोगों को पेयजल, पंखा और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके बाद विभाग को लिखित और ऑनलाइन शिकायत भी की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ घनश्याम सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा ट्रांसफार्मर क्षेत्र की जरूरत के अनुसार पर्याप्त क्षमता का नहीं है, जिसके चलते बार-बार तकनीकी समस्या उत्पन्न हो रही है।

पत्र में जिलाधिकारी से जले हुए ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाने तथा अधिक क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो गर्मी के मौसम में उनकी समस्याएं और बढ़ जाएंगी। प्रशासन से शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here