वाराणसी : तुलसीघाट पर गंगा स्नान के दौरान मीरजापुर का युवक डूबा, मौत

0
12

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसीघाट पर गुरुवार अलसुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान मीरजापुर जनपद के कछवा निवासी शिवशंकर सिंह (32) पुत्र अनिल सिंह के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक भोर में गंगा स्नान के लिए तुलसीघाट पहुंचा था। स्नान के दौरान उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों की नजर जब तक उस पर पड़ती, तब तक वह नदी में डूब चुका था। घटना की सूचना पर भेलूपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। गोताखोरों की सहायता से युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here