बेकाबू ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता घायल

0
4

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में करछना थाना क्षेत्र के कोआपरेटिव बैंक के पास शनिवार रात ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे में बच्ची का पिता घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में करछना थाना क्षेत्र के

पचदेवरा (मोगलहा) निवासी रोशनी(10) पुत्री विजय पटेल उर्फ कलंदर, की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में विजय पटेल घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची करछना थाने की पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि करछना थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवती की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा हाईवा और उसके चालक के संबंध में जांच जारी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here