ट्यूशन पढ़ने गई दो नाबालिक छात्राएं लापता

0
7

 

 

नोएडा। नाेएडा थाना दादरी क्षेत्र से दो नाबालिग छात्राएं लापता हैं। उनके परिजनों ने दो लोगों पर उनको बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति ने बीती रात को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 13 वर्षीय बेटी और उनके भाई की 13 वर्षीय बेटी मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में पढ़ती हैं। दोनों स्कूल की मैडम आंचल गर्ग के पास ट्यूशन पढ़ने जाती है। पीड़ित के अनुसार आठ जुलाई की शाम 4 बजे के करीब दोनों बहने ट्यूशन पढ़ने के लिए मैडम आंचल के घर गई, लेकिन रात तक घर लौटकर नहीं आई। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने पता किया तो उन्हें पता चला कि शिव तथा यश ठाकुर नाम के दो लोग दोनों बहनों को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्राओं को बरामद करने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here