मऊ । जिले अधिकांश लेखपाल पदीय कर्तब्यो के निर्वहन क़ी आड़ मे धन उगाही अपना धंधा बना चुके हैँ। लेखपालों के इसी मनामानी के लोगो को न्याय के लिए दर दर भटकना पड़ता हैँ। लेखपालों क़ी इस मनमानी का खुलासा राहुल वर्मा नामक पीड़ित ने किया हैँ।
राहुल वर्मा ने एक वीडियो जारी करते हुए अपनी आप बीती बताई हैँ । वर्मा के अनुसार सदर तहसील के बेलचौरा इलाके मे उनके माता के नाम एक जमीन हैँ जिसके अंश निर्धारण को लेकर उन्होंने इलाक़ाई लेखपाल पंकज चौहान से कई बार निवेदन किया। आनाकानी करते हुए लेखपाल के द्वारा अंश निर्धारण के बदले मे पैसे क़ी मांग क़ी गई। पीड़ित राहुल ने न तो पैसाडिया और न ही लेखपाल ने अंश निर्धारण किया। शिकायत के बाद लेखपाल ने पीड़ित को गालिया दे कर संबंधित जमीन को विवादित घोषित करने के लिए एसडीएम को रिपोर्ट करने की भी धमकी दे दी।
उधर लेखपाल के द्वारा मोबाइल पर दी गई धमकी क़ी ऑडियो वायराल हो गई.बहरहाल खरीदनिया ने लेखपाल से उनकी मोबाइल पर रिंग कर पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने अंश निर्धारण को लेकर किसी को गाली देने से इंकार किये जाने क़ी बात कही । खरीदनिया ऑडियो का समर्थन नहीं करता हैँ ।








