OpenAI Pentagon Deal: ट्रंप ने Anthropic को किया बाहर, OpenAI को मिला पेंटागन का साथ, जानें क्या है पूरा मामला

0
0
openai-pentagon-deal:-ट्रंप-ने-anthropic-को-किया-बाहर,-openai-को-मिला-पेंटागन-का-साथ,-जानें-क्या-है-पूरा-मामला
OpenAI Pentagon Deal: ट्रंप ने Anthropic को किया बाहर, OpenAI को मिला पेंटागन का साथ, जानें क्या है पूरा मामला

OpenAI ने शुक्रवार को कहा कि उसने पेंटागन के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत अमेरिकी रक्षा विभाग उसके AI मॉडल को अपने गोपनीय नेटवर्क में इस्तेमाल करेगा। कंपनी ने कहा कि इसमें जरूरी “सुरक्षा उपाय” भी शामिल होंगे। कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने इसकी जानकारी दी।

अपडेटेड

Feb 28, 2026

पर

12:59 PM

Advertisement

ट्रंप ने Anthropic को किया बाहर, OpenAI को मिला पेंटागन का साथ

OpenAI Pentagon Deal: OpenAI ने शुक्रवार को कहा कि उसने पेंटागन के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत अमेरिकी रक्षा विभाग उसके AI मॉडल को अपने गोपनीय नेटवर्क में इस्तेमाल करेगा। कंपनी ने कहा कि इसमें जरूरी “सुरक्षा उपाय” भी शामिल होंगे। कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि यह घोषणा उस समय हुई जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने AI कंपनी Anthropic को बैन कर दिया।

समझौते की गाइडलाइन समझाते हुए ऑल्टमैन ने कहा, OpenAI यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त तकनीकी और परिचालन नियंत्रण लागू करेगा कि उसके सिस्टम केवल सहमत सीमाओं के भीतर ही काम करें।

उन्होंने कहा कि समझौते के केंद्र में दो मुख्य सिद्धांत हैं: पहला, देश के अंदर बड़े पैमाने पर निगरानी पर प्रतिबंध और दूसरा यह कि किसी भी तरह की ताकत के इस्तेमाल से जुड़े फैसलों में, खासकर ऑटोमेटिक हथियारों के मामले में, इंसान की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय रहना जरूरी है।

ऑल्टमैन के अनुसार, डिपार्टमेंट ऑफ वॉर (DOW) ने इन सिद्धांतों को स्वीकार कर लिया है और मौजूदा कानूनों और नीतियों के अनुरूप इन्हें समझौते में शामिल कर लिया है।

OpenAI मिलकर करेगा काम 

ऑल्टमैन ने आगे कहा कि OpenAI, DOW के साथ मिलकर काम करने के लिए विशेष “फॉरवर्ड-डिप्लॉयड इंजीनियर” तैनात करेगा, जो मॉडल के प्रदर्शन और सुरक्षा की निगरानी में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी तैनाती पूरी तरह से सुरक्षित क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही होंगी।

OpenAI ने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर से यह भी आग्रह किया है कि वही शर्तें सभी AI कंपनियों पर लागू की जाएं। कंपनी तर्क देते हुए कहा कि ऐसे सुरक्षा नियम अपवाद के बजाय उद्योग के लिए सामान्य नियम (बेसलाइन) होने चाहिए।

मानवता के लिए हमेशा तैयार- ऑल्टमैन

ऑल्टमैन ने कहा, “हमने कानूनी और सरकारी कार्रवाइयों से हटकर तर्कसंगत समझौतों की ओर बढ़ने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। हम हमेशा मानवता की सेवा करने के लिए तैयार हैं। दुनिया एक जटिल, उलझी हुई और कभी-कभी खतरनाक जगह है।”

क्या है पूरा मामला?

यह समझौता पेंटागन और Anthropic के बीच बढ़ते तनाव से अलग नजर आया। Anthropic ने साफ कहा था कि उसकी AI तकनीक का इस्तेमाल पूरी तरह स्वचालित हथियारों या बड़े पैमाने पर घरेलू निगरानी के लिए नहीं होना चाहिए। इसी रुख के बाद पेंटागन ने कंपनी को “सप्लाई-चेन रिस्क” घोषित कर दिया।

शुक्रवार को जब ट्रंप ने सभी संघीय एजेंसियों को एंथ्रोपिक की तकनीक का उपयोग बंद करने का आदेश दिया तब तनाव और बढ़ गया। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि सरकार अब कंपनी के साथ कोई व्यापार नहीं करेगी, हालांकि उन्होंने रक्षा विभाग सहित उन विभागों को छह महीने का समय दिया है, जो वर्तमान में इसके प्रोडक्ट पर निर्भर हैं।

उन्होंने एंथ्रोपिक पर सेना पर दबाव डालने का आरोप लगाया और दावा किया कि इसके कार्यों से अमेरिकी सैनिकों और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है।

एंथ्रोपिक ने अपनी स्थिति का बचाव किया। सीईओ डारियो अमोदेई ने कहा कि कंपनी अपने क्लाउड AI सिस्टम में शामिल सुरक्षा नियमों को कमजोर नहीं करेंगे।

रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने बाद में कहा कि डिपार्टमेंट ऑफ वॉर औपचारिक रूप से एंथ्रोपिक को “सप्लाई-चेन रिस्क” घोषित करेगा। इसका मतलब यह हो सकता है कि कंपनी को रक्षा से जुड़े सरकारी ठेकों से बाहर कर दिया जाए।

OpenAI और Anthropic के अलग-अलग फैसले यह दिखाते हैं कि बड़ी AI कंपनियां सेना के साथ साझेदारी को लेकर अलग सोच रखती हैं, जो सरकार की टेक्नोलॉजी खरीद नीति और रक्षा अभियानों में एआई की भविष्य की भूमिका को नया आकार दे सकता है।

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here