सुप्रीम कोर्ट ने 25 जनहित याचिका दायर करने वाले वकील को भेजा प्रशासन और सरकार के पास

0
3

 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज विभिन्न मामलों पर 25 अलग-अलग जनहित याचिकाएं दाखिल करने वाले वकील से कहा कि आप कोर्ट आने के बजाय प्रशासन और सरकार के पास जाइए। ये सभी मामले चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष लिस्टेड थे।

जैसे ही ये मामले सुनवाई के लिए पुकारे गए, तो याचिकाकर्ता और वकील सचिन गुप्ता ने चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पीठ से कहा कि वे याचिकाएं वापस लेना चाहते हैं। कोर्ट ने कहा कि आप अपने प्रोफेशन पर ध्यान दीजिए। आपको कोर्ट आने के बजाय सरकार और प्रशासन के पास जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि उचित समय पर हम जरुर आपकी याचिका पर सुनवाई करेंगे। अगर प्रशासन भी कोई कदम नहीं उठाएगा, तो आप कोर्ट आ सकते हैं। चीफ जस्टिस ने कहा कि वकील होने के नाते याचिकाकर्ता को मुद्दों को पहचानना चाहिए और विश्लेषण कर प्रशासन को संवेदनशील बनाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here