नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह ने दो नए मंत्रियों की नियुक्ति करके किया मंत्रिमंडल का विस्तार

0
8

 

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। प्रधानमंत्री पद के अलावा दो मंत्रालयों की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे शाह ने दो नए मंत्रियों की नियुक्ति की है।

नेपाल के राष्ट्रपति भवन से जारी सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की सिफारिश पर मंत्रिमंडल में दो नई नियुक्तियां हुई हैं। इनमें रामजी यादव और गौरी यादव का नाम शामिल है। रामजी यादव को श्रम तथा रोजगार मंत्रालय और गौरी यादव को उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। नए मंत्रियों का शपथग्रहण आज ही राष्ट्रपति भवन में कराए जाने की तैयारी है।

इससे पहले उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी स्वयं प्रधानमंत्री शाह संभाल रहे थे। रामजी यादव सप्तरी क्षेत्र नंबर 2 से निर्वाचित सांसद हैं, जबकि गौरी कुमारी यादव महोत्तरी क्षेत्र नंबर 4 से निर्वाचित सांसद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here