नमाज पढ़ रहे बुजुर्ग की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

0
3
नमाज-पढ़-रहे-बुजुर्ग-की-पिटाई,-वीडियो-वायरल-होने-के-बाद-पुलिस-ने-लिया-एक्शन
नमाज पढ़ रहे बुजुर्ग की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
Image Source : REPORTERS INPUT रुद्रपुर में नमाज पढ़ते शख्स की पिटाई हुई है।

Rudrapur Namaz Beating: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नमाज पढ़ते हुए शख्स को पीटने के मामले में कार्रवाई हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, बीते मंगलवार को शाहिद नामक एक बुजुर्ग जो पास के किसी घर में राज मिस्त्री का काम कर रहे थे। उन्होंने खाली पड़ी भूमि पर नमाज पढ़ ली थी। जिससे गुस्साए अन्य समुदाय के युवक ने नमाज पढ़ते बुजुर्ग को न केवल अपशब्द कहे बल्कि लात-घुसों ओर डंडे से बुरी तरह मारा। इसके बाद जबरन धार्मिक नारा भी लगवाया। बाद में खुद ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया।

थाने जाकर समुदाय ने की एक्शन की मांग

शाहिद नामक जिस बुजुर्ग को पीटा गया वो रुद्रपुर के रेशमबाड़ी क्षेत्र का रहने वाला है। वीडियो वायरल होने के बाद समुदाय विशेष के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सिडकुल थाने में जाकर घटना की रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस की तरफ से इस मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है।

खाली पड़ी जमीन देख पढ़ने लगे थे नमाज

पीड़ित शाहिद का कहना है कि वो पास में ही कई दिन से राज मिस्त्री का काम कर रहा था। रमजान के दिनों में वो खाली पड़ी जमीन में नमाज पढ़ रहा था। उसे किसी ने नहीं रोका। अगर वो गलत कर रहा था तो उसे समझाया जा सकता था। उसके साथ मारपीट करना गलत है। उसका कहना है कि वहा से मंदिर काफी दूर है।

आरोपी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं

वहीं, आरोपी युवक ने कहा कि उसने जो किया, वह सही किया। उनका दावा है कि मंदिर की जमीन पर इस तरह की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे उसके लिए उनपर मुकदमा ही क्यों न हो जाए।

मामले दर्ज कर एक्शन में जुटी पुलिस

साथ ही, नगर निगम के पार्षद परवेज कुरैशी ने इस घटना को सांप्रदायिक सद्भाव को तोड़ने वाला बताया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र चौधरी का कहना है इस मारपीट के वायरल वीडियो के मामले में जांच की जा रही है।

Advertisement

पुलिस ने करवाई पीड़ित की मेडिकल जांच

फिलहाल पुलिस ने मुस्लिम समुदाय को शांत करा दिया है और पीड़ित की मेडिकल जांच कराई जा रही है। उसके बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

(इनपुट- नाहिद खान)

ये भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड की दुनिया में नए गैंगस्टर की हुई एंट्री, लॉरेन्स के वकील पर जानलेवा हमले की ली जिम्मेदारी, किया पोस्ट

Latest India News

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here