इजराइल-ईरान का एक दूसरे पर हमला, 30 PHOTOS-VIDEO: खामेनई के घर को निशाना बनाया; पालतू जानवरों के साथ बेसमेंट में शिफ्ट हुए लोग

0
2
इजराइल-ईरान-का-एक-दूसरे-पर-हमला,-30-photos-video:-खामेनई-के-घर-को-निशाना-बनाया;-पालतू-जानवरों-के-साथ-बेसमेंट-में-शिफ्ट-हुए-लोग
इजराइल-ईरान का एक दूसरे पर हमला, 30 PHOTOS-VIDEO: खामेनई के घर को निशाना बनाया; पालतू जानवरों के साथ बेसमेंट में शिफ्ट हुए लोग

अमेरिका ने ईरान में एक मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर हवाई हमला किया।

इजराइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला किया। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इसके बाद ईरानी सेना ने इजराइल पर हमले तेज कर दिए है।

इजराइल की राजधानी तेल अवीव में लोग सुरक्षित जगहों पर शरण ले रहे हैं। कई जगहों पर लोग अपने पालतू जानवरों के साथ बेसमेंट में छुपते दिखाई दिए।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल ने मिलकर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे अपने नागरिकों की रक्षा के लिए उठाया कदम बताया है।

Advertisement

ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के 9 देशों पर हमला किया। इनमें खासतौर दुबई में पाम होटल एंड रिसॉर्ट और बुर्ज खलीफा के पास हमला किया गया। इसके अलावा ईरान ने बहरीन में अमेरिकी बेस और रिहायशी इमारतों पर ड्रोन दागे। ईरान-इजराइल जंग के 30 फुटेज…

खामेनेई के मौत के बाद की 5 तस्वीरें…

ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद रोती महिला।

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन का शोक घोषित किया गया है।

ईरान की राजधानी तेहरान में लोगों ने सड़कों पर शोक प्रदर्शन किया। खामेनेई की तस्वीर पकड़े महिला।

तेहरान में सड़कों पर मातम मनाती महिलाएं।

ईरान में खामेनेई की मौत के बाद लोगों ने जवाबी कार्रवाई की मांग की।

इजराइल में हमले के बाद की 4 तस्वीरें…

तेल अवीव में ईरानी मिसाइल हमले के बाद क्षतिग्रस्त अपार्टमेंट से लोग जान बचाकर बाहर भागते हुए।

ईरानी हमले में तेल अवीव में कई गाड़ियां जल कर राख हो गईं। एक दमकलकर्मी हमले के बाद जलती हुई कार को बुझाता हुआ।

ईरानी हमले के बाद इजराइल के एक इलाके में 4 फीट गहरा गड्ढा बन गया।

तेल अवीव में हमले से बचने के लिए लोग बेसमेंट में शिफ्ट हे गए हैं।

इजराइल की ईरान पर हमले की 5 तस्वीरें…

इजराइल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में हमला किया।

ईरान के इस्फहान, करमानशाह, कोम और कराज में इजराइल के हमले के बाद धमाके की आवाज और साइरन सुनाई दिया।

ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के दफ्तर के पास हमला किया गया।

इजराइली डिफेंस फोर्सेज ने ईरान पर हमले की सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं।

इजराइल ने ईरान के होर्मोजगान प्रांत में छोटी बच्चियों के स्कूल पर हवाई हमले हुए।

अमेरिका के ईरान पर हमले की 4 फुटेज…

ईरान के एक ग्राउंड स्टेशन पर अमेरिकी हमले की फुटेज

अमेरिका ने ईरान के एयरबेस पर खड़े एक विमान को निशाना बनाया। फुटेज अमेरिकी सेना ने जारी किया है।

अमेरिकी हमले में ईरान का एक ग्राउंड रडार स्टेशन तबाह हो गया।

ईरानी सेना से जुड़े एक ठिकानों को अमेरिका ने ड्रोन हमले में नष्ट कर दिया।

ईरान में हमले के बाद की 6 तस्वीरें…

इजराइल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के घर पर हमला किया है।

तेहरान में इजराइली हमले के बाद कई सरकारी इमारतें पूरी तरह तबाह हो गई है।

तेहरान में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, तबाह इमारतों में दबे हुए लोगों को निकाला जा रहा है।

इजराइली हमले में ईरान में कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि मृतकों या घायलों का अभी कोई आंकड़ा नहीं आया है।

इजराइल के हमले से ईरान में कई लोग इमारतों के मलबे के नीचे आ गए है। मलबे में दबे लोगों को रैस्क्यू किया जा रहा है।

खामेनेई के घर पर हमले के बाद की सेटेलाइट इमेज। (सोर्स- NYT)

ईरान की जवाबी कार्रवाई की 6 तस्वीरें…

बहरीन में शनिवार रात ईरानी ड्रोन ने एक एक हाई-राइज इमारत को निशाना बनाया।

ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमला किया। ईरान के मिग-29 जेट तेहरान के आसमान में उड़ान भरते नजर आए।

ईरान में बहरीन में अमेरिकी नेवल बेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इन हमलों से नेवल बेस के रडार तबाह होने की खबर है।

ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर मिसाइल हमला किया।

ईरान ने बहरीन की एक रिहायशी इमारत पर ड्रोन हमला किया। इसके बाद इमारत में तेज आग लग गई, जो नीचे के फ्लोर्स तक पहुंच गई।

ईरान ने दुबई के पाम होटल एंड रिसॉर्ट पर ड्रोन हमला किया। यह एक ईरानी मिसाइल का मलबा भी गिरा। इसके बाद होटल के परिसर तेज आग लग गई।

——————

ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ें…

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत: बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं; ईरान की सेना बोली- थोड़ी देर में सबसे खतरनाक हमला करेंगे

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here