प्रीमियर लीग फुटबॉल- आर्सनल ने चेल्सी को 2-1 से हराया: पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा; ब्रूनो फर्नाडेंज के गोल से मैनचेस्टर यूनाइटेड भी जीता

0
5
प्रीमियर-लीग-फुटबॉल-आर्सनल-ने-चेल्सी-को-2-1-से-हराया:-पॉइंट्स-टेबल-में-टॉप-पर-पहुंचा;-ब्रूनो-फर्नाडेंज-के-गोल-से-मैनचेस्टर-यूनाइटेड-भी-जीता
प्रीमियर लीग फुटबॉल- आर्सनल ने चेल्सी को 2-1 से हराया: पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा; ब्रूनो फर्नाडेंज के गोल से मैनचेस्टर यूनाइटेड भी जीता

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ब्रूनो फर्नांडेज ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के दोनों गोल में अपना योगदान दिया।

इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) में खिताबी जंग अब और रोमांचक हो गई है। रविवार को एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज ‘लंदन डर्बी’ में टेबल टॉपर आर्सनल ने चेल्सी को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर अपनी पोजिशन स्ट्रॉन्ग भी कर ली।

मैनचेस्टर सिटी 59 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, एक अन्य मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने क्रिस्टल पैलेस पर रोमांचक जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। टीम से ब्रूनो फर्नांडेज ने बेहतरीन गोल दागा।

Advertisement

आर्सेनल vs चेल्सी

पूरे मैच में आर्सेनल का दबदबा रहा और दिलचस्प बात यह रही कि मैच के तीनों गोल कॉर्नर के जरिए ही आए।

  • 21वां मिनट: बुकायो साका के सटीक कॉर्नर पर गेब्रियल मगालहेस ने गेंद को फ्लिक किया और विलियम सालिबा ने शानदार हेडर के जरिए आर्सनल को 1-0 की बढ़त दिला दी।
  • हाफ टाइम: चेल्सी ने पहले हाफ के इंजरी टाइम (45+2′) में वापसी की। रीस जेम्स के कॉर्नर को क्लियर करने की कोशिश में आर्सनल के नए डिफेंडर पिएरो हिनकापी से चूक हुई और गेंद उनके अपने ही नेट में जा गिरी। जिससे स्कोर 1-1 हो गया।
  • 66वां मिनट: तीसरा और डिसाइडिंग गोल डेक्लान राइस के कॉर्नर से आया। जुरिएन टिम्बर ने बॉक्स के अंदर जंप करते हुए हेडर से गोल किया और आर्सनल को 2-1 से आगे कर दिया।

विलियम सालिबा के गोल ने आर्सनल को शुरुआती बढ़त दिलाई।

चेल्सी को भारी पड़ी रेड कार्ड की मार मैच के आखिर में चेल्सी के पेड्रो नेटो को अंपायर से बहस और फाउल के कारण दूसरा यलो कार्ड मिला। 2 यलो कार्ड के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा, जिससे टीम को 10 खिलाड़ियों से ही मैच खेलना पड़ा। चेल्सी फिलहाल 45 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर है।

चेल्सी के जाओ पेड्रो ने बाइसिकल किक से गोल मारने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।

यूनाइटेड की ‘कमबैक’ जीत

ओल्ड ट्रैफर्ड में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए क्रिस्टल पैलेस को 2-1 से हरा दिया।

  • पैलेस की तूफानी शुरुआत: मैच के चौथे मिनट में ही मैक्सेंस लैक्रोइक्स ने हेडर से गोल कर पैलेस को बढ़त दिला दी।
  • टर्निंग पॉइंट: दूसरे हाफ में लैक्रोइक्स ने पेनल्टी बॉक्स में फाउल किया, जिसके बाद उन्हें रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया।
  • फर्नांडेज और सेस्को का कमाल: 57वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडेज ने पेनल्टी को गोल में बदला। इसके ठीक 8 मिनट बाद फर्नांडेज के क्रॉस पर बेंजामिन सेस्को ने विनिंग गोल दागकर यूनाइटेड को जीत दिला दी। इस जीत से टीम 51 पॉइंट्स लेकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई।

ब्रूनो फर्नाडेंज ने पेनल्टी में गोल दागकर मैनचेस्टर यूनाइटेड को बढ़त दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here