अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग में जनवरी से अप्रैल तक 1171 लोग गिरफ्तार

0
11

 

प्रयागराज। प्रयागराज मंडल में ट्रेनों के सुचारू संचालन एवं यात्री सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक कुल 1171 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने गुरूवार को देते हुए बताया कि इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2026 में 01 जनवरी से 29 अप्रैल तक कुल 1171 लोगों को अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग के विरुद्ध गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई।उन्होंने बताया कि जनवरी में 274, फरवरी में 244, मार्च में 341 एवं अप्रैल में 312 लोग गिरफ्तार किये गये हैं। इनमें कानपुर सेंट्रल से 170, टूंडला 126, इटावा 93, प्रयागराज जंक्शन 91, नैनी 85, अलीगढ़ 75, मिर्जापुर 71, फतेहपुर 68, फफूंद 64, शिकोहाबाद 49, प्रयागराज छिवकी 45, सूबेदारगंज 41, मानिकपुर 39, जीएमसी 27, हाथरस 27, फ़िरोज़ाबाद 26, चुनार 21, खुर्जा 18, दादरी 16, पनकी धाम 12 एवं कानपुर अनवरगंज से 7 लोग शामिल हैं।पीआरओ ने अंत में कहा कि रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान अनावश्यक चेन पुलिंग से बचें। इसमें जुर्माना एवं कारावास दोनों का प्रावधान है। रेल प्रशासन अनावश्यक चेन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध निरंतर अभियान भी चला रहा है और पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here