13 थाना क्षेत्रों से 55 मोबाइल बरामद, ऑपरेशन मुस्कान में किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
8

 

किशनगंज। बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 55 खोए, गुमशुदा और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग 13 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर सभी थाना के अपर थानाध्यक्ष एवं जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम का गठन कर विशेष अभियान चलाया गया।

टीम ने आईएमईआई (IMEI) ट्रैकिंग, सीईआईआर (CEIR) पोर्टल, तकनीकी विश्लेषण और आधुनिक तकनीक की मदद से मोबाइल फोन की बरामदगी की। पुलिस के अनुसार दिघलबैंक थाना क्षेत्र से 20, किशनगंज थाना से 6, कोचाधामन से 6, टेढ़ागाछ से 5, बहादुरगंज से 5, पहाड़कट्टा से 3, फतेहपुर से 2, गलगलिया से 2, अर्राबाड़ी से 2, बिबीगंज से 1, कोढ़ाबाड़ी से 1, गर्वनडगा से 1 तथा जियापोखर थाना क्षेत्र से 1 मोबाइल बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन में आईफोन, वन प्लस, रियलमी, वीवो, ओप्पो, सैमसंग गैलेक्सी, पोको, रेडमी, टेक्नो, आईटेल और मोटोरोला कंपनी के मोबाइल शामिल हैं।

सभी बरामद मोबाइल पुलिस कार्यालय किशनगंज में आयोजित कार्यक्रम में वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। मोबाइल मिलने पर लाभार्थियों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि बरामदगी अभियान में शामिल जिला आसूचना इकाई और संबंधित थाना के अपर थानाध्यक्षों को पुरस्कृत किया जाएगा। किशनगंज पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल खोने, गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराएं तथा CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें, जिससे खोया हुआ मोबाइल वापस मिल सके।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here