तमिलनाडु के तिरुपुर में सड़क हादसा, पुलिसकर्मी समेत छह की मौत

0
6

TN

 

तिरुपुर (तमिलनाडु)। तिरुप्पुर जिले के वेल्लाकोविल-करूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस चेक पोस्ट के पास आज तड़के सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सड़क के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिसकर्मी रविचंद्रन हटा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और ट्रक से टकरा गई। हादसे में पुलिसकर्मी रविचंद्रन , ट्रक चालक और कार में सवार चार लोगों समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। सभी के शव सरकारी अस्पताल भेजे गए हैं। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। वेल्लाकोविल पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here