मऊ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर नौकरी हथियाए कर्मचारियों पर तहसीलदार की कृपा

0
70

मऊ| जिले के कई ग्राम पंचायतो में फर्जी जाति प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी हथियाए सचिवो की शिकायत के बाद तहसीलदार द्वारा जानबूझकर जांच आख्या नही उपलब्ध कराये जाने की खबर है | जिला बिकास अधिकारी मऊ ने तहसीलदार से दो माह पहले ही मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार मऊ और जिला पंचायत राज अधिकारी मऊ से मामले में जाँच के बाबत पत्र लिखा है |

विभागीय सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी मऊ और  जिला विकास अधिकारी मऊ को एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसकी गंभीरता को देखते हुए जिला विकास अधिकारी मऊ ने तहसीलदार मऊ से नवम्बर माह के १५वे दिन मामले में जांच आख्या मांगी थी | तहसीलदार मऊ ने मामले की जाँच आख्या को तिन माह बीत जाने के बाद , आज तक जानबुझकर  रोके रखा है | मामले में तहसीलदार शिकायतकर्ता का फोन रिसीव नही करते है |

जिन सचिवो की जाँच के लिए जिला विकास अधिकारी ने तहसीलदार को पत्र लिखकर जाँच आख्या मांगी है उनमे ग्राम विकास अधिकारी संजय प्रसाद , श्रवण कुमार.राधेश्याम और सर्वेंदेर है | तीनो के उपर पिछाड़ी जाति का होते हुए राजस्व कर्मचारियों को अपनी साजिस में लेकर अनुसूचित जन जाति का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर सरकार से तथ्यों को छुपाकर नौकरी हथियाने का आरोप है |

तहसीलदार मधुबन ने भी दबा रखी जाँच आख्या 

तहसील मधुबन के हैबतपुर निवासी उपेन्द्र कुमार के खिलाफ भी राजस्व कर्मचारियों को कूटरचित दस्तावेजो के सहारे अपनी साजिस में लेकर फर्जी जाति प्रमाण पत्रों को बनवा कर नौकरी हथियाने का आरोप है | उपेन्द्र कुमार हाल के दिनों में जनपद आजमगढ़ में जिला बिद्यालय निरीक्षक के पद पर नौकरी की जा रही थी, अबैध धन वसूलने के लगे आरोप के बाद उनका इलाहबाद के लिए स्थानान्तरण कर दिया गया है |

Advertisement

आरोपित सभी भडभुजा/ कहार जाति का होते हुए गोंड विरादरी का बनवाया है फर्जी जाति प्रमाण पत्र 

जिलाधिकारी मऊ ने अपने एक आदेश में गोंड विरादरी के लोगो को जनपद मऊ में नहीं पाए जाने की जानकारी देते हुए वर्ष २०१८ में मुह्म्मदबाद गोहना तहसील के ४५ अनुसूचित जन जाति के फर्जी जाति प्रमाण पत्रों को निरस्त किया है | इस तथ्य को भी तहसीलदारो के द्वारा लिफाफे लेकर छुपाने का काम किया जा रहा है

तहसीलदार के बाबु का संदिग्ध विडिओ हुआ था वायरल 

तहसीलदार के दफ्तर के बाबु का बीते दिनों रुपया गिनते हुए वायरल हुआ था एक विडिओ , जिसमे वह खुद ५० हजार के पाने की बात कह रहा था | बाबु ने यह धन अपने अधिकारी के इशारे पर वरासत आदि के लिए लिया था |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here