बलिया : पुलिस मुठभेड़ में तीन इनामी लुटेरे गिरफ्तार

0
5

 

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस ने एक मुठभेड़ में 25-25 हजार पुरस्कार घोषित तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। सोमवार की आधी रात हुई पुलिस की कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। तीनों के पास से दो देसी तमंचे और डकैती व लूट का माल बरामद हुआ।

एएसपी कृपाशंकर ने मंगलवार सुबह यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात में बैरिया पुलिस के जवान गश्त पर थे। तभी इलाके में बुधनचक से जाने वाली सड़क के दक्षिण दिशा में दया छपरा-नौरंगा मार्ग पर डकैती व लूट से संबन्धित पुरस्कार घोषित तीन वांछित अपराधियों की उपस्थिति की सूचना मिली। बदमाशों ने अपने को घिरता देख कर पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 23 वर्षीय बदमाश पुनीत कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी सिवान टोला चाँद दियर थाना बैरिया के दाहिने पैर में गोली लगी तथा 24 वर्षीय चन्दन उर्फ माही पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय निवासी रकबा टोला बैरिया के बायें पैर में गोली लगी।

मोटरसाइकिल के पास लेटा हुआ बदमाश राघव पाण्डेय पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय निवासी रकबा टोला बैरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि इन तीनों ने हाल ही में डकैती व लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। एएसपी के अनुसार घायल बदमाश पुनीत कुमार व चन्दन उर्फ माही को पुलिस टीम द्वारा तत्काल सीएचसी सोनबरसा उपचार के लिए भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here