बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की

0
7

 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। मंगलवार को जारी की गई इस सूची के साथ ही 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए पार्टी अब तक 287 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और अब केवल सात सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित होना शेष रह गया है।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की स्वीकृति के बाद जारी इस सूची में कुल 13 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इनमें सिताई (अनुसूचित जाति) से आशुतोष वर्मा, नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर राय, बागदा (अनुसूचित जाति) से सोमा ठाकुर, मोगराहाट पूर्व (अनुसूचित जाति) से उत्तम कुमार बनिक, फलता से देबांशु पांडा, सोनारपुर उत्तर से देबाशीष धर, चौरंगी से संतोष पाठक, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाटी तथा पांचला से रंजन कुमार पाल को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा चांदीपुर से डॉ. पीयूष कांति दास, गड़बेता से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा तथा बाराबनी से अरिजीत राय को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

साथ ही पार्टी ने एक सीट पर अपने पहले घोषित उम्मीदवार में बदलाव करते हुए मयनागुड़ी (अनुसूचित जाति) से दलीम राय को नया उम्मीदवार बनाया है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। राज्य में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होंगे और चार मई को मतगणना होनी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here